ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

अम्फान की वजह से हावड़ा-दिल्ली रुट पर एसी एक्सप्रेस कैंसिल, कई श्रमिक स्पेशल ट्रेनें भी है रद्द

DESK : अम्फान महाचक्रवात की वजह से ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गय़ा है। बंगाल की खाड़ी से उठ रहे चक्रवात ने रफ्तार पकड़ ली है। यह 200 किमी की रफ्तार से अपने केंद्र से आगे बढ़ रहा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DESK : अम्फान महाचक्रवात की वजह से ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गय़ा है। बंगाल की खाड़ी से उठ रहे चक्रवात ने रफ्तार पकड़ ली है। यह 200 किमी की रफ्तार से अपने केंद्र से आगे बढ़ रहा है। इस चक्रवात के कारण ओडिशा से चलने वाली सभी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसी कड़ी में रेलवे ने हावड़ा से दिल्ली रूट पर चलने वाली एक एसी स्पेशल को भी कैंसिल कर दिया है.

अम्फान की वजह से हावड़ा-दिल्ली रुट पर एसी एक्सप्रेस कैंसिल, कई श्रमिक स्पेशल ट्रेनें भी है रद्द

पूर्व रेलवे ने लेटर जारी कर हावड़ा-दिल्ली रुट पर एसी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल कर दिया है। ट्रेन नंबर 02301 हावड़ा-दिल्ली एसी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को कैंसिल किया गया है। ये ट्रेन आज हावड़ा से खुलने वाली थी। जबकि दूसरी 02302 नयी दिल्ली-हावड़ा  एसी एक्सप्रेस ट्रेन जो 21 मई को नयी दिल्ली से खुलने वाली थी उसे रद्द कर दिया गया है।



इससे पहले भी तूफान 'अम्फान' के खतरे को देखते हुए रेलवे ने भुवनेश्वर से दिल्ली और दिल्ली से भुवनेश्वर रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया था। दरअसल, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चक्रवाती तूफान की गति और क्षमता को देखते हुए केन्द्र सरकार से अनुरोध किया था कि वह चक्रवात 'अम्फान' के रास्ते से होकर गुजरने वाली सभी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को अस्थाई रूप से स्थगित कर दे। पिछले दिनों 4 दिनों तक के लिए भुवनेश्वर-नई दिल्ली-भुवनेश्वर एसी स्पेशल ट्रेन का रूट बदल दिया गया था। यह ट्रेन 21 मई तक बदले हुए रूट पर चलेगी। वहीं भुवनेश्वर से आने वाली एसी स्पेशल ट्रेन 22 मई तक बदले हुए रूट से गुजरेगी।