ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Success Story: 8 साल नौकरी करने के बाद शुरू किया खुद का बिजनेस, आज हो रही करोड़ों की कमाई

Success Story: अमित सोनी ने 8 साल नौकरी करने के बाद अपना खुद का बिजनेस शुरू किया। उनके द्वारा बनाई गई बेकरी ब्रांड से आज वो करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।

Success Story
जॉब छोड़ शुरू किया बिजनेस
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
4 मिनट

Success Story: कहते हैं कि मेहनत और सच्ची लगन के बदौलत किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। मन में कुछ कर गुजरने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो इंसान को सफलता जरूर मिलती है। ऐसी ही कहानी है अमित सोनी की, जिन्होंने अपने मेहनत के बल पर एक नया मुकाम हासिल किया है। जोधपुर के रहने वाले अमित सोनी उन लोगों के लिए उदाहरण हैं जो अपनी फिक्सड सैलरी की जॉब छोड़कर बिजनेस करना चाहते हैं। अमित सोनी ने नौकरी छोड़कर अपना खुद का बिजनेस शुरू किया है। अमित ने RD'Z 1983 नाम से बेकरी ब्रांड शुरू किया है। यह बेकरी मिलेट्स से बनी कुकीज बनाती और बेचती है। इस बिजनेस की शुरूआत में अमित को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन बाद में अमित का बेकरी बिजनेस चल पड़ा। आज RD'Z 1983 काफी बड़ा बेकरी ब्रांड है।


1.50 करोड़ है सालाना टर्न ओवर

RD'Z 1983 बेकरी के  प्रोडक्ट्स ऑनलाइन भी बेचे जाते हैं। यह बेकरी रिटेल मार्केट और 100 से ज्यादा होटल में अपने प्रोडक्ट की सप्लाई भी करती है। अमित की बेकरी का सालाना टर्नओवर 1.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दरअसल अमित ने साल 2009 में अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरी की और वह एक बेकरी फैक्ट्री में मैनेजर के तौर पर जॉब करने लगे। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ब्रांड की फैक्ट्रियों का दौरा भी किया, जिससे उन्हें इस बेकरी बिजनेस के बारे में काफी जानकारी मिली। सालों तक इसी सेक्टर में नौकरी करने के बाद अमित ने खुद का बेकरी का बिजनेस करने के बारे में सोचा साथ ही कई पैकेजिंग और मार्केटिंग सेक्टर में भी काम किया।


जॉब छोड़कर शुरू किया कुकीज का बिजनेस

अमित ने अपनी जॉब छोड़ने के बाद बेकरी सेक्टर के बारे में और जानने के लिए साल 2017 से 2018 तक कई छोटे-छोटे कोर्स भी किए। जिसके बाद उन्होंने अपनी खुद की बेकरी ब्रांड लॉन्च की।  RD'Z 1983 मिलेट्स के कुकीज बनाकर बेचती है साथ में और भी कई प्रोडक्ट्स बनाती है। अमित की बेकरी की कुकीज़ की खास बात यह है कि इन्हें बनाने में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता है ना ही किसी भी तरह का फूड कलर मिलाया जाता है।


विदेशों में भी करते हैं कुकीज की सप्लाई

वह अपने इस ब्रांड के तहत मिलेट्स के कुकीज के अलावा मिलेट्स की दूसरी चीजें भी बेचते हैं। उनका कारोबार ई-कॉमर्स वेबसाइट और रिटेल से चलता है। साथ ही देशभर में 100 से ज्यादा होटल को भी सप्लाई देते हैं। इसके अलावा वह बहरीन और दुबई में भी कुकीज भेजते हैं। अमित का दावा है कि वह शुद्ध मक्खन, अच्छी क्वालिटी वाले ड्राई फ्रूट्स और दूसरी चीजों से इन कुकीज को तैयार करते हैं। अमित बताते हैं कि इन कुकीज की क्वालिटी को बनाए रखने के लिए वह इनमें न तो कोई प्रिजर्वेटिव मिलाते हैं और न ही कोई रंग। अमित के इस कारोबार का सालाना टर्न ओवर एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस वित्तीय वर्ष में टर्नओवर 1.5 करोड़ पहुंचने का अनुमान है। अमित जोधपुर में एक नई फैक्ट्री लगाने जा रहे हैं। ऐसे में साल 2027 तक कारोबार 20 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता