ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई बड़ी बैठक, J&K की सुरक्षा और ताजा हालात की करेंगे समीक्षा

DELHI: नई सरकार के गठन के बाद एक बार फिर केंद्र सरकार एक्टिव मोड में आ गई है और मोदी कैबिनेट के मंत्री काम में जुट गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को बड़ी बैठक बुलाई

गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई बड़ी बैठक, J&K की सुरक्षा और ताजा हालात की करेंगे समीक्षा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: नई सरकार के गठन के बाद एक बार फिर केंद्र सरकार एक्टिव मोड में आ गई है और मोदी कैबिनेट के मंत्री काम में जुट गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को बड़ी बैठक बुलाई है। इस हाई लेवल बैठक में शाह जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।


आगामी 29 जून से शुरू हो रहे अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के साथ साथ आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को तेज करने का निर्देश सुरक्षा एजेंसियों को दे सकते हैं। इस बैठक मे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल, एनएसए अजीत डोभाल, गृह सचिव, सेना, पुलिस और गृह मंत्रालय के बड़े अधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे।


बता दें कि नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के दौरान जम्मी कश्मीर के रियासी में आतंकवादियों ने तीर्थयात्री बस को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस आतंकी हमले में 9 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी जबकि सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था जबकि सात अन्य जवान घायल हो गए थे। इसके बाद पीएम मोदी ने बैठक बुलाई थी और जरूरी निर्देश दिए थे।