ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फिर बिगड़ी तबीयत, एम्स में कराया गया भर्ती

DELHI: एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत खराब हो गई है. जिसके कारण उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. अमित शाह के बारे में बताया जा रहा है कि शनिवार की द

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फिर बिगड़ी तबीयत, एम्स में कराया गया भर्ती
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI:  एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत खराब हो गई है. जिसके कारण उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. अमित शाह के बारे में बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात उनको सांस लेने में परेशानी हो रही थी. जिसके बाद उनको एम्स में भर्ती कराया गया है. 

कुछ दिनों पहले ही गृहमंत्री अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. हालांकि इलाज के कारण कोरोना निगेटिव पाए जाने के बाद गृहमंत्री अमित शाह को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. उसके बाद कई दिनों तक दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था. एम्स में इलाज के बाद वह ठीक हो गए थे.

बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद से अमित शाह को सांस लेने में परेशानी हो रही है. जिसके कारण ही उनकी तबीयत बिगड़ी है. वही, एम्स डॉक्टरों का कहना है कि शाह कुछ दिन एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में रहे. बता दें कि अगस्त में गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल  में भर्ती कराया गया था. 15 दिनों के इलाज के बाद वह कोरोना निगेटिव हो गए थे. जिसके बाद डॉक्टरों ने होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी थी. इस बीच भी तबीयत खराब हो गई थी.  

टैग्स