ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

चीन पर ओछी राजनीति ना करें राहुल गांधी, शाह बोले.. संसद में किसी भी वक्त बहस को हैं तैयार

DELHI : भारत और चीन के बीच एलएसी पर लगातार तनाव है तो वहीं देश के अंदर चीन के मुद्दे पर सियासत गर्म है. चीन के मसले पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी को पहले एक्सपोज कर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : भारत और चीन के बीच एलएसी पर लगातार तनाव है तो वहीं देश के अंदर चीन के मुद्दे पर सियासत गर्म है. चीन के मसले पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी को पहले एक्सपोज करते हुए राजीव गांधी फाउंडेशन की फंडिंग का मामला उठाया था. अब इस मसले पर कांग्रेस से बीजेपी के ऊपर पलटवार कर रही है. चीन को लेकर जारी सियासत के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को खुली चुनौती दे डाली है.

अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वह ओछी राजनीति कर रहे हैं. चीन और पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर जो कुछ किया जा रहा है उसके बीच देश में राहुल गांधी जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं वह वाकई राजनीति के निचले स्तर का प्रमाण है. इतना ही नहीं अमित शाह ने राहुल गांधी को सीधी चुनौती देते हुए कहा है कि वह चीन के मसले पर संसद में किसी भी वक्त बहस को तैयार है. शाह ने कहा है कि 1962 से लेकर आज तक जो कुछ भी हुआ है उस पर वह दो-दो हाथ करने को तैयार बैठे हैं.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में अमित शाह ने चीन के मसले पर खुलकर जवाब दिया है चांद ने कहा है कि पार्लियामेंट का मानसून सत्र शुरू होना है. अगर राहुल गांधी या कांग्रेस इस पर चर्चा करना चाहती है. तो हम इसके लिए तैयार हैं 1962 से लेकर आज तक दो-दो हाथ तो हो जाने चाहिए कोई चर्चा से डरता नहीं है. जब जवान संघर्ष कर रहे हैं सरकार ठोस कदम उठा रही है उस वक्त पाक और चीन को खुशी हो ऐसा बयान नहीं देना चाहिए.

टैग्स