ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

BJP नेता के बेटे की अपराधियों ने कर दी हत्या, शिकायत करने पर DM ने पकड़ा कॉलर, स्मृति ईरानी ने डीएम को दी ये नसीहत

AMETHI: अमेठी डीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. भाई की हत्या की शिकायत करने पर मृतक के भाई को कॉलर पड़कर डीएम घसीट रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद वहां की भ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

AMETHI: अमेठी डीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. भाई की हत्या की शिकायत करने पर मृतक के भाई को कॉलर पड़कर डीएम घसीट रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद वहां की भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने भी डीएम को नसीहत दी हैं. स्मृति ने अमेठी डीएम को टैग करते हुए ट्वीट किया कि ‘’ विनय शील एवं संवेदनशील बने हम यही प्रयास होना चाहिए। जनता के हम सेवक है , शासक नहीं.’’

झारखंड चुनाव: एक ही सीट पर पति और पत्नी एक दूसरे को देंगे टक्कर, भाभी भी देंगी चुनौती

डीएम की हरकत का लोगों ने किया विरोध

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार को गौरीगंज के विशनपुर में बीजेपी नेता शिवनारायण सिंह के बेटे सोनू की हत्या के बाद तनाव है. वहां पर डीएम पहुंचे हुए थे. इस दौरान भाई ने शिकायत की तो वह भड़क गए और कॉलर पकड़कर घसीटने लगे. इसके बाद डीएम का लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया. लोगों ने डीएम से पूछा कि बात करने का ये कौन सा तरीका है. देखते ही देखते लोगों ने डीएम को घेर लिया. 

 अपराधियों ने कर दी थी हत्या

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के बेटे को अपराधियों ने हत्या कर दी, हत्या के बाद वह सभी फरार हो गए. वह दो लोगों के विवाद को झुलझाने की कोशिश कर रहे थे इस दौरान ही अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. जब पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा तो लोग भड़क गए और सड़क को जामकर प्रदर्शन करने लगे.