ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

झारखंड चुनाव: एक ही सीट पर पति और पत्नी एक दूसरे को देंगे टक्कर, भाभी भी देंगी चुनौती

DHANBAD: झारखंड विधानसभा चुनाव में झरिया सीट पर लड़ाई दिलचस्प होने वाली है. इस सीट पर पति संजीव सिंह और पत्नी रागिनी सिंह के साथ कड़ी टक्कर होगी. पति-पत्नी एक दूसरे को चुनौती देंगे

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DHANBAD: झारखंड विधानसभा चुनाव में झरिया सीट पर लड़ाई दिलचस्प होने वाली है. इस सीट पर पति संजीव सिंह और पत्नी रागिनी सिंह के साथ कड़ी टक्कर होगी. पति-पत्नी एक दूसरे को चुनौती देंगे. इस दौरान संजीव की भाभी भी देवर और देवरानी को जोरदार टक्कर देंगी. 

पति निर्दलीय तो पत्नी को बीजेपी ने दिया टिकट

झरिया से बीजेपी विधायक संजीव भाई नीरज सिंह की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं. उन्होंने कोर्ट से चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी थी. इस बीच संजीव की पत्नी को बीजेपी ने झरिया से उम्मीदवार बना दिया. जिसके बाद कोर्ट ने संजीव को भी चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी. अब संजीव निर्दलीय चुनाव में खड़े होंगे. वह 25 नवंबर को नामांकन करेंगे. संजीव की भाभी को कांग्रेस ने झरिया से उम्मीदवार बनाया है.

अंत में ले सकते है नामांकन वापस

बताया जा रहा है कि संजीव जान बूझकर पत्नी के खिलाफ खड़े हुए हैं. वह कोई नामांकन में होने वाली दिक्कतों को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाह रहे हैं. इसलिए खड़े हुए हैं. बाद में वह नाम वापस भी ले सकते हैं. 2014 में भी संजीव ने अपने साथ मां कुंती देवी को खड़ा कराए थे. बाद में मां ने नाम वापस ले लिया था. अगर नहीं लेते है तो दोनों की लड़ाई दिलचस्प होगी. 


टैग्स