ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अलकायदा के 9 आतंकी गिरफ्तार, NIA ने केरल और पश्चिम बंगाल में की कार्रवाई

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर एनआईए की कार्रवाई को लेकर आ रही है. एनआईए ने अलकायदा के 9 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. टीम ने यह कार्रवाई दो राज्यों में की है. यह बड़ी कार्रवाई

अलकायदा के 9 आतंकी गिरफ्तार, NIA ने केरल और पश्चिम बंगाल में की कार्रवाई
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:  इस वक्त की बड़ी खबर एनआईए की कार्रवाई को लेकर आ रही है. एनआईए ने अलकायदा के 9 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. टीम ने यह कार्रवाई दो राज्यों में की है. यह बड़ी कार्रवाई पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद और केरल के एर्नाकुलम में किया की है. दोनों जगहों पर छिपे अलकायदा के 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया है. आतंकियों ने एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है. कार्रवाई कर एनआईए ने अल-कायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है.

3 केरल और 6 बंगाल से पकड़े गए

आतंकियों की गिरफ्तारी के बारे में बताया जा रहा है कि केरल के एर्नाकुलम से 3 और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से 6 को पकड़ा गया है. ये सभी आतंकी  कई सुरक्षा प्रतिष्ठान पर हमला करने के प्लानिंग में थे, लेकिन इससे पहले ही एनआईए की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आतंकियों की उम्र के बारे में बताया जा रहा है कि सभी 20-25 साल के बीच के हैं. जिस इलाके में रहते थे वहां के लोगों को बताया था कि वह मजदूर है और यहां पर रहकर काम करते हैं. लेकिन इनकी हरकतों पर एनआईए की निगाह थी. जिसके बाद आज सभी को गिरफ्तार कर लिया. 

दोनों राज्यों में मिल रहा बढ़ावा-बीजेपी

इस खबर के साथ ही बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया हैं. गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया कि इन दो राज्यों में ऐसे तत्वों का मनोबल बढ़ा हुआ है. इनलोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है. 

टैग्स