ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्ष

पत्नी बोली: दाढ़ी कटवाओ नहीं तो तलाक ले लूंगी, इमाम ने लगाई न्याय की गुहार

DESK : उत्तरप्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहाँ अलीगढ़ में अकराबाद क्षेत्र के एक इमाम ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर अपनी पत्‍‌नी पर गंभीर आरोप

पत्नी बोली: दाढ़ी कटवाओ नहीं तो तलाक ले लूंगी, इमाम ने लगाई न्याय की गुहार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : उत्तरप्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहाँ अलीगढ़ में अकराबाद क्षेत्र के एक इमाम ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर अपनी पत्‍‌नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मदद की अपील की है. इमाम का कहना है कि पत्‍‌नी दाढ़ी कटवाने के साथ माडर्न लड़कों की तरह रहने की बात करती है. इस बात को लेकर झगड़ा होता रहता है. उसका आरोप है कि एक सप्ताह पहले पत्‍‌नी घर के जेवरात लेकर अपने मायके चली गई है. अब पत्‍‌नी के मायके वाले इमाम को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. उसने गुहार लगाते हुए कहा है कि जल्द कार्रवाई कर जेवर दिलाए जाएं और साथ ही आरोपितों पर सख्त कार्रवाई भी की जाए.


मिली जानकारी के मुताबिक थाना अकराबाद क्षेत्र के पिलखना कस्बा के मोहल्ला भूखा निवासी जलालुद्दीन ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी है.आवेदन में उसने कहा है कि छह जून 2020 को छर्रा थाना क्षेत्र के गाव सतरापुर की युवती से उनका निकाह हुआ था. पत्‍‌नी ने घर आते ही कहा कि दाढ़ी कटवाओ और माडर्न बनो. अपने माता-पिता को छोड़कर मेरे साथ अलग रहो. इमाम होने का हवाला दिया तो भी कोई असर नहीं हुआ. वह आए दिन घर में झगड़ा करने लगी.


अपने आवेदन में उसने यह भी बताया है कि पत्‍‌नी धोखे से घर के जेवरात व नकदी लेकर चली गई. उसके भाई से बात की तो उसने भी गालीगलौज की. जलालुद्दीन ने बताया कि पत्‍‌नी उसके साथ रहना नहीं चाहती है. इसके लिए झूठा मुकदमा भी दर्ज करा रखा है. इससे माता-पिता सदमे में हैं. हालाकि जलालुद्दीन की मुलाकात एसएसपी से नहीं हो सकी. एसपी क्राइम रजनी ने थाना पुलिस को जाच कर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

टैग्स