ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

ऐश्‍वर्या की बढ़ी मुश्किलें, पूछताछ के लिए ED ने भेजा समन

DESK: पनामा पेपर्स से जुड़े मामले में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को ईडी ने समन जारी किया है। ऐश्वर्या राय को ईडी ने पूछताछ के लिए बुल

ऐश्‍वर्या की बढ़ी मुश्किलें, पूछताछ के लिए ED ने भेजा समन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पनामा पेपर्स से जुड़े मामले में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को ईडी ने समन जारी किया है। ऐश्वर्या राय को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन आज ईडी के सामने वह पेश नहीं होगी।


इससे पहले अभिषेक बच्चन से इस मामले में पूछताछ की गयी थी। दरअसल पनामा की एक लॉ फर्म का डेटा लीक हो गया था। इस मामले में जिन सेलेब्स और राजनेताओं का नाम सामने आया था उन पर यह आरोप था कि उन्होंने विदेशों में धन छिपा रखा है और सरकार के टैक्स की भी चोरी की गयी है। इस मामले में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय का भी नाम शामिल था। इसके अलावा वकील हरीश साल्वे, विजय माल्या और इकबाल मिर्ची का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था।


ऐश्वर्या राय बच्चन को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया हैं। इस मामले में पहले भी दो बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। हालांकि एक्ट्रेस ईडी के समक्ष पेश नहीं होगी। जिसके बाद एजेंसी जल्द ही नया समन भेजेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईडी अमिताभ बच्चन को भी नोटिस भेजने वाली है।


पनामा पेपर्स मामले में ईडी की पूछताछ से अमिताभ बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से दिल्ली में पूछताछ की जा सकती है। बता दें कि पनामा पेपर्स मामले में भारत के करीब 500 लोगों के शामिल होने का दावा किया गया था। इनमें देश के कई नेता, अभिनेता, बिजनेसमैन सहित कई चर्चित लोग शामिल हैं।


पनामा पेपर्स कांड 3 अप्रैल, 2016 को शुरू हुआ जब कंपनी की डिजिटल आर्काईव्स से करीब 1.15 करोड़ फाइलें लीक हो गयीं। इस पेपर्स लीक कांड ने दो देशों के शासनाध्यक्षों को पद से हटने पर मजूबर कर दिया जबकि अन्य कई बड़ी हस्तियों की साख खराब कर दी। लीक हुई फाइलें जर्मनी के अखबार' एसजेड  को मिली थीं, जिसने बाद में उन्हें इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट को सौंप दिया था।



टैग्स