ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

लॉकडाउन में घर आने के लिए एयरपोर्ट कर्मचारी बना व्यापारी, 3 लाख का प्जाय खरीदकर पहुंचा घर

DESK : कोरोना संक्रमण को देखते हुए देश में लॉक डाउन लगा हुआ है. लॉक डाउन की वजह से जहां-तहां कई लोग फंसे हुए हैं. ऐसे लोगों की संख्या लाखों में है. छात्र, पर्यटक, मजदूर या किसी काम से दूसरे शहर गए

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : कोरोना संक्रमण को देखते हुए देश में लॉक डाउन लगा हुआ है. लॉक डाउन की वजह से जहां-तहां कई लोग फंसे हुए हैं. ऐसे लोगों की संख्या लाखों में है. छात्र, पर्यटक, मजदूर या किसी काम से दूसरे शहर गए लोग सब कहीं न कहीं फंसे हुए हैं. यातायात संसाधन बंद होने की वजह से लॉकडाउन में फंसे लोग घर पहुंचने के लिए पैदल, साइकिल और न जाने क्या-क्या तरीके अपना रहे हैं. कोई किराए पर एम्बुलेंस लेकर आ रहा है तो कोई ट्रकों में छुप कर अपने घर लौटने की कोशिश कर रहा है. इसके लिए उन्हें मोटी रकम भी खर्च करनी पड़ रही है. पर मुंबई के एक शक्स  ने तो सारी हदें पार  करते हुए अपने घर लौटने के लिए 3 लाख रुपय खर्च कर दिए.

दरअसल ये दिलचस्प मामला प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के कुटवा मुबारकपुर इलाके का है. मुंबई एयरपोर्ट पर काम करने वाले प्रेम प्रकाश पांडेय लॉकडाउन होने के वक्त मुंबई में थे. प्रेम प्रकाश मुंबई के अंधेरी ईस्ट के आजाद नगर में रहते थे,  वहां घनी आबादी है. 21 दिनों के लॉकडाउन के  बाद जब उन्हें लॉक डाउन खुलने के आसार नहीं दिखे और मुंबई में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा तब उन्होंने वहां से निकलने की तरकीब सोची.

पहले तो एक मिनी ट्रक 77500 रुपय में भाड़े पर लिया. फिर गाड़ी में 10 हजार के 1300 किलो तरबूज खरीदकर उसे मुंबई की मंडी में भेजा. जब उन्हें कोई रोक-टोक नहीं हुई तो उन्होंने उसी गाड़ी पर 2.32 लाख रुपये में 25,520 किलो अच्छी क्वालिटी का प्याज खरीदकर लादा और प्याज का व्यापारी बन तीन लाख से ज्यादा खर्च कर अपने घर प्रयागराज पहुंच गया. 

प्रयागराज की सबसे बड़ी मंडी मुंडेरा में अपनी प्याज लेकर 23 अप्रैल को पहुंचे. यहां उन्हें प्याज की अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद थी लेकिन मंडी के व्यापारियों ने प्याज का नकद भुगतान देने से मना कर दिया. ऐसे में उन्होंने अपने घर में ही प्याज की खेप गिरवा ली ताकि उसे बाद में बीच कर पैसे निकल जांए. 

जब इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली तो स्वास्थ्य विभाग की टीम शख्स के घर पहुंची और उसे 14 दिनों के लिए क्वारनटीन सेंटर भेज दिया. प्रेम प्रकाश की इस हरकत से उसका परिवार और जानने वाले सकते में हैं.