ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवानों के घायल होने की खबर; सर्च ऑपरेशन जारी

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से सामने आ रही है, जहां एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में काफिले में शामिल कई जवानों के घायल होने की खबर है। पुंछ के

एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवानों के घायल होने की खबर; सर्च ऑपरेशन जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से सामने आ रही है, जहां एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में काफिले में शामिल कई जवानों के घायल होने की खबर है। पुंछ के सुरनकोट के सवाई गांव में आतंकियों ने एयरफोर्स के काफिले पर गोलीबारी की है। 


इस हमले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां भेजी गई हैं। एयरफोर्स के वाहनों को सुरक्षित एयरबेस के अंदर पहुंचा दिया गया है और इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इस आतंकी हमले में कुछ सैनिकों के घायल होने की खबर है।


जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना की गाड़ियों को निशाना बनाकर जबरदस्त फायरिंग की है। इस आतंकी हमले में चार से पांच जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। सभी जवानों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि पिछले साल भी इस इलाके में सिलसिलेवार आतंकी हमले हुए थे, इस साल सुरक्षा बलों पर यह पहला बड़ा हमला है।