ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

इंडिगो संकट के कारण मनमाने हवाई किराये पर सरकार की रोक: अधिकतम किराया तय, जानिये पटना से दिल्ली-मुंबई के लिए कितने में मिलेगा टिकट

इंडिगो संकट के बीच बढ़े हवाई किरायों पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। सरकार ने सभी एयरलाइन्स के लिए अधिकतम किराया सीमा तय की है। जानिये अब अब पटना–दिल्ली या पटना–मुंबई हवाई यात्रा का अधिकतम किराया कितना हो सकता है.

Indigo Crisis
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI: इंडिगो संकट के कारण देश भर में हवाई यात्रा को लेकर हाहाकार मचा है. इसी बीच दूसरी एयरलाइन्स कंपनियों ने किराया कई गुणा बढ़ा दिया है. अब केंद्र सरकार एक्शन में आयी है. सरकार ने शनिवार को एयरलाइन्स के मनमाने किराए पर रोक लगा दी है. सरकार ने कहा कि सभी एयरलाइन्स के लिए फेयर कैप लगा दिया. इसका मतलब ये है कि एयरलाइन्स कंपनियां सरकार की ओर से तय अधिकतम किराया सीमा से ज्यादा पैसे पर टिकट नहीं बेच सकती।


केंद्र सरकार ने बताया कि यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते. सरकार ने कहा है कि उसके इस कदम का मकसद एयरफेयर में अनियमितता रोकना, बाजार में प्राइसिंग डिसिप्लिन बनाए रखना और संकट में फंसे यात्रियों का शोषण रोकना है.


इतना होगा अधिकतम किराया

सरकार ने जो फेयरकैप लगाया है उसके मुताबिक किसी भी हवाई यात्रा में 500 किमी की दूरी तक अधिकतम 7500 रुपए लिए जा सकते हैं.  500 से 1000 किमी की यात्रा के लिए हवाई जहाज के टिकट का अधिकतम दाम 12 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होगा. वहीं, 1000 से 1500 किलोमीटर की यात्रा के लिए अधिकतम किराया 18 हजार रुपए तय किया गया है. हालांकि ये नियम सिर्फ इकोनॉमी क्लास के टिकट पर लागू होगा और ये सीमा बिजनेस क्लास के लिए लागू नहीं होगा.


10 गुणा हो गये था किराया

बता दें कि बड़े पैमाने पर इंडिगो की फ्लाइट्स में के कैंसिलेशन और देरी के बाद फ्लाइट्स के किराए में भारी उछाल आ गया था. यात्रियों को इंडिगो के बदले दूसरी एयरलाइन्स की फ्लाइट्स के टिकट के लिए सामान्य से दस गुनी कीमत देना पड़ रहा था. आलम ये था कि पटना से दिल्ली का हवाई किराया 25 हजार रूपये से ज्यादा हो गया था. 


जानिये कितना होगा पटना से दिल्ली-मुंबई का किराया

हवाई किराये को लेकर केंद्र सरकार के आदेश के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. पटना से दिल्ली आने या जाने के लिए अधिकतम किराया 12 हजार रूपये से ज्यादा नहीं होगा. वहीं, पटना से मुंबई रूट पर अधिकतम किराया 18 हजार रूपये होगा.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता