ब्रेकिंग
मगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेमगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटे

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में HAL का कर्मचारी गिरफ्तार

DESK : महाराष्ट्र एटीएस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. 41 वर्षीय दीपक श्रीसथ पर काफी गंभीर आर

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में HAL का कर्मचारी गिरफ्तार
Anamika
2 मिनट

DESK : महाराष्ट्र एटीएस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. 41 वर्षीय दीपक श्रीसथ पर काफी गंभीर आरोप लगे हैं. दीपक पर HAL के एयरक्राफ्ट से संबंधित गोपनीय जानकारी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ साझा करने का आरोप है. 

एटीएस के डीसीपी, विनय राठौड के मुताबिक उन्हें उनके सूत्रों से जानकारी मिली की HAL में असिस्टेंट सुपरवाइजर के पद पर काम करने वाले दीपक श्रीसथ सोशल मीडिया की मदद से HAL के एयरक्राफ्ट और फाईटर जेटस की जानकारी पाकिस्तान को दे रहा था. यह जानकारी मिलते ही ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार कर आगे कि जांच शुरू कर दी गई है.

गिरफ्तारी के बाद लंबी पूछताछ के दौरान दीपक ने खुलासा किया कि वो लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था. और उसे संवेदनशील जानकारियां मुहैया करा रहा था. इसके अलावा HAL से संबंधित अन्य जानकारियां भी वो ISI को दे रहा था. दीपक नासिक के ओज़ार स्थित HAL में काम करता है, लिहाजा वहां की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट और इसके प्रतिबंधित इलाकों की जानकारी भी लीक कर रहा था.

गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से पांच सिम, तीन मोबाइल और दो मेमोरी कार्ड बरामद किए गए हैं. जिन्हें फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है. माना जा रहा है कि इनके जरिए और सूचनाएं भविष्य में सामने आ सकती हैं. कोर्ट में पेशी के के बाद उसे दस दिन की एटीएस की कस्टडी में भेज दिया गया है.