ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

AIR INDIA: टेक्नीकल खराबी आने के बाद त्रिची एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगा रहा एअर इंडिया की फ्लाइट, विमान में 141 पैसेंजर सवार

DESK: एअर इंडिया से जुड़ी तमिलनाडु से बड़ी खबर आ रही है। तमिलनाडु के सबसे बड़े एयरपोर्ट तिरुचिरापल्ली या त्रिची अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के ऊपर एअर इंडिया का विमान चक्कर लगा

AIR INDIA: टेक्नीकल खराबी आने के बाद त्रिची एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगा रहा एअर इंडिया की फ्लाइट, विमान में 141 पैसेंजर सवार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: एअर इंडिया से जुड़ी तमिलनाडु से बड़ी खबर आ रही है। तमिलनाडु के सबसे बड़े एयरपोर्ट तिरुचिरापल्ली या त्रिची अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के ऊपर एअर इंडिया का विमान चक्कर लगा रहा है। दरअसल त्रिची से शारजाह जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आई है। इस फ्लाइट में 141 पैसेंजर सवार हैं। 


मीडिया रिपोर्ट्स में ईंधन की कमी बताई जा रही है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में फ्लाइट के हाइड्रोलिक सिस्टम के खराब होने की बात कही जा रही है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर रेक्स्यू टीम के साथ-साथ दो दर्जन से ज्यादा एम्बुलेंस की तैनाती की गयी है।


विमान में खराबी आने के बाद अब इमरजेंसी लैंडिग की तैयारी की जा रही है। त्रिची एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया है। एअर इंडिया की फ्लाइट की बेली लैंडिंग हो सकती है। इसके लिए सभी तैयारी की जा चुकी है। त्रिची के जिला कलेक्टर का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है। विमान की सुरक्षित लैंडिंग करायी जाएगी। 


अभी एअर इंडिया की फ्लाइट त्रिची एयरपोर्ट के आस-पास मंडरा रहा है अगले एक घंटे के भीतर विमान को लैंड कराये जाने की उम्मीद है। एयरपोर्ट बेली लैंडिंग की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है विमान ईंधन खाली करने के लिए एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगा रहा है। 

टैग्स