ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

Air India की 78 प्लाइट कैंसिल, Sick Leave पर गए एयरलाइंस के सीनियर क्रू मेंबर्स

DELHI: एअर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस को अपनी 78 फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा है। कर्मचारियों की कमी के कारण कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया के सीनि

Air India की 78 प्लाइट कैंसिल, Sick Leave पर गए एयरलाइंस के सीनियर क्रू मेंबर्स
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: एअर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस को अपनी 78 फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा है। कर्मचारियों की कमी के कारण कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया के सीनियर क्रू मेंबर्स सामूहिक रूप से सिक लीव यानी बीमारी के मान पर छुट्टी पर चले गए हैं। जिसके कारण पिछले 12 घंटे क भीतर कंपनी को 78 उड़ाने रद्द करनी पड़ी हैं।


दरअसल, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के बीच विलय की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसका कर्मचारी लगातार विरोध कर रहे हैं। विलय के कारण एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मियों को अपनी नौकरी जाने की आशंका सता रही है। कहा जा रहा है कि विलय के विरोध में ही सभी सीनियर क्रू मेंबर्स सामूहिक सिक लीव पर चले गए। जिसके कारण एयरलाइंस को अबतक 78 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।


एअर इंडिया की विमानों के अचानक रद्द होने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर यात्रियों में विमान कंपनी के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। विमान कंपनी के एक बयान जारी कर कहा है कि, “हमारे सीनियर केबिन क्रू के एक वर्ग ने कल रात से आखिरी मिनट में बीमार होने की सूचना दी है, जिसके कारण उड़ान में देरी हुई है और कई फ्लाइटें रद्द करनी पड़ी है। छुट्टी पर गए क्रू मेंबर्स से बात की जा रही है।


विमान कंपनी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें। एयरलाइन्स का कहना है कि यात्रियों को फुल रिफंड दिया जाएगा या उनके पास अपनी फ्लाइट को किसी दूसरे डेट पर रिशेड्यूल करने की सुविधा दी जाएगी। अचानक बड़ी संख्या में फ्लाइट्स के कैंसिल होने के बाद सिविल एविएशन अथॉरिटी एक्शन में आ गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।