ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Ahmedabad Plane Crash: कौन है 17 वर्षीय नाबालिग, जो विमान हादसे का बना गवाह? पुलिस ने की पूछताछ

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में रहने वाला आर्यन प्लेन क्रैश के बाद क्यों चर्चे में बना हुआ है? यह जानकर आपको हैरानी होगी. 17 वर्षीय नाबालिग आर्यन के लिए अहमदाबाद की यह पहली यात्रा कभी न भूलने वाली बन गई.

Ahmedabad Plane Crash: कौन है 17 वर्षीय नाबालिग, जो विमान हादसे का बना गवाह? पुलिस ने की पूछताछ
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में रहने वाला आर्यन प्लेन क्रैश के बाद क्यों चर्चे में बना हुआ है? यह जानकर आपको हैरानी होगी। दरअसल, गुजरात के साबरकांठा जिले के रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिग आर्यन के लिए अहमदाबाद की यह पहली यात्रा कभी न भूलने वाली बन गई। किताबें खरीदने के लिए आए आर्यन ने छत पर खड़े होकर एक विमान को नजदीक से गुजरते देखा और उत्सुकतावश उसका वीडियो मोबाइल फोन से रिकॉर्ड करने लगा। दुर्भाग्यवश, कुछ ही सेकंडों बाद वही विमान हादसे का शिकार हो गया।


पूछताछ के दौरान आर्यन ने बताया कि उसने जैसे ही वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया, महज 24 सेकंड के भीतर ही विमान 'आग के गोले' में बदल गया। यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि वह स्तब्ध रह गया और भयभीत हो गया। आर्यन ने यह वीडियो अपनी बहन को दिखाया, जिसने इसे सबसे पहले देखा और परिजनों को बताया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


शनिवार दोपहर को गायकवाड़ हवेली पुलिस स्टेशन से कुछ अधिकारी मेघाणी नगर स्थित आर्यन के पिता के किराए के घर पहुंचे और उसे पूछताछ के लिए साथ ले गए। मकान मालिक कैलाशबेन के मुताबिक, पुलिस के आने से परिवार घबरा गया था, लेकिन पुलिस ने केवल वीडियो से संबंधित जानकारी के लिए आर्यन से बात की।


अहमदाबाद पुलिस ने बाद में बयान जारी कर स्पष्ट किया कि आर्यन को गिरफ्तार नहीं किया गया, बल्कि वीडियो से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए पूछताछ की गई। इस दौरान उसके पिता भी उसके साथ मौजूद थे।


वहीं जब आर्यन की बहन से पूछताछ की गई, तो आर्यन की बहन मीडिया को बताया कि हादसे के बाद से उसका भाई बेहद डरा और मानसिक रूप से परेशान है। वह वर्तमान में अहमदाबाद में रहना नहीं चाहता और बार-बार ईडर लौटने की बात कह रहा है।


इस विमान दुर्घटना की जांच के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के आने की संभावना है। इसके चलते पुलिस ने घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। मीडिया और आम नागरिकों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।