ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

'अग्निपथ योजना' का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, याचिका पर अगले हफ्ते होगी सुनवाई

DESK : 'अग्निपथ योजना' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. अब सेना में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ' का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ दा

'अग्निपथ योजना' का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, याचिका पर अगले हफ्ते होगी सुनवाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : 'अग्निपथ योजना' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. अब सेना में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ' का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. अगले हफ्ते इसपर सुनवाई होगी.


'अग्निपथ योजना' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ताओं ने कहा कि इस योजना की वजह से कई छात्राओं का भविष्य दांव पर है. वकील ने बताया कि 2017 से वायु सेना की तैयारी कर रहे लगभग 70 हजार से ज्यादा छात्रों को ट्रेनिंग दी गई. उनको गारंटी दी गई कि उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, लेकिन इसके बाद अब यह योजना आ गई है.


बता दें कि 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ बिहार, यूपी, हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान बिहार समेत कई हिस्कसों में ट्रेनों को आग के हवाले भी कर दिया गया था. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की गई कि अग्निपथ योजना के खिलाफ देश भर में हो रही हिंसा की एसआईटी जांच कराई जाए.

टैग्स