ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

एक साथ जलाए गए 50 शव, कोरोना वायरस से हुई थी सबकी मौत, वीडियो वायरल

DESK : देशभर में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है. वहीं मौत का आंकड़ा भी बढ़ते ही जा रहा है. ताजा जारी किए आंकड़ों के अनुसार देश मे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देशभर में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है. वहीं मौत का आंकड़ा भी बढ़ते ही जा रहा है. ताजा जारी किए आंकड़ों के अनुसार देश में अब 30 हजार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है.  

कोरोना संकट के इस काल में देखा जा रहा है कि अपने लोग भी कोरोना संक्रमितों का शव लेने से इंकार कर रहे हैं. ऐसे में मेडिकल स्टाफ स्थानीय प्रशासन की मदद से खुद इन शवों का अंतिम संस्कार करते हैं. 




एक ऐसा ही वीडियो हैदराबाद से आया है. जहां एक साथ  50 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया. यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है.  
दो मिनट 15 सकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि  एक साथ ढेर सारी चिताएं जल रही हैं.  तेलंगाना के चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉक्टर के रमेश रेड्डी ने कहा कि ट्रांसपोटेशन की कमी के चलते एक बार में 50 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया गया. उन्होंने बताया कि ये शव एक दिन के नहीं बल्कि  पिछले दो दिन दिनों में ये जमा हो गए थे.