ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

एक ही चौकी के 7 पुलिसकर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंंप

DESK : देर भर में जारी कोरोना के कहर के बीच अब कई जगहों से कोरोना वॉरियर्स के संक्रमित होने की खबर तेजी से सामने आ रही है. वाराणसी में एक ही चौकी पर तैनात 7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिट

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देर भर में जारी कोरोना के कहर के बीच अब कई जगहों से कोरोना वॉरियर्स के संक्रमित होने की खबर तेजी से सामने आ रही है. वाराणसी में एक ही चौकी पर तैनात 7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है. 

बताया जा रहा है कि शनिवार को वाराणसी में कुल आठ कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए, जिसमें से सात पुलिसकर्मी हैं. सबसे बड़ी बात ये  है कि सातों पुलिसकर्मी एक ही चौकी पर तैनात थे. कुछ दिन पहले ही कोरोना के लक्ष्ण की शिकायत मिलने के बाद चौकी पर तैनात 14 पुलिसकर्मियों को क्वारेंटाइन किया गया था. जिसमें से सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 

यूपी में एक साथ सात पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव पाए जाने की यह पहली घटना है. सभी संक्रमित पुलिसवालों में एक उप-निरीक्षक, 3 हेड-कांस्टेबल और 3 कांस्टेबल शामिल हैं.  ये सभी एक साथ चौकी के बैरक में रहते थे. रिपोर्ट आते ही सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को पं. दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.