ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Aditya-L1 Launch: आदित्य L1 का काउंटडाउन शुरू, श्रीहरिकोटा से कल होगा लॉन्च; चांद के बाद सूर्य को फतह करेगा भारत

DESK: भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य-एल वन को कल यानी 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। श्रीहरिकोटा से भारतीय समयानुसार सुबह 11:50 बजे आदित्य-एल वन को लॉन्च किया जाएगा। आदित्य L1 क

Aditya-L1 Launch: आदित्य L1 का काउंटडाउन शुरू, श्रीहरिकोटा से कल होगा लॉन्च; चांद के बाद सूर्य को फतह करेगा भारत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य-एल वन को कल यानी 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। श्रीहरिकोटा से भारतीय समयानुसार सुबह 11:50 बजे आदित्य-एल वन को लॉन्च किया जाएगा। आदित्य L1 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इसकी जानकारी दी है।


देश के पहले सोलर मिशन आदित्य-एल वन का काउंटडाउन शुरू होने से पहले इसरो के वैज्ञानिकों की टीम आदित्य-एल1 मिशन के मिनी मॉडल के साथ तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना कर ईश्वर से इस मिशन की कामयाबी को लेकर प्रार्थना की। इससे पहले गुरुवार को इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया था, ‘‘रॉकेट और सैटेलाइट तैयार हैं, हमने प्रक्षेपण के लिए अभ्यास पूरा कर लिया है." 


बता दें कि सूर्य मिशन पहला भारतीय मिशन है, जो सूर्य के तापमान, ओजोन परत पर पड़ने वाले असर और पैराबैगनी किरणों का अध्ययन करेगा। यह सैटेलाइट लॉन्च के चार महीने बाद धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर एक खास जगह लैंग्रेज प्वाइंट यानी L-1 पर पहुंचेगा। इस मिशन के जरिए मौसम पर पड़ने वाले प्रभाव और धरती पर सौर गतिविधियों के पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।