ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट: 8 की मौत, कई मजदूरों की हालत नाजुक

DESK: बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट की घटना इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गयी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। घटना पश्चिम ब

अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट: 8 की मौत, कई मजदूरों की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट की घटना इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गयी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। घटना पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित दत्तपुकुर की है। जहां पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। ब्लास्ट की इस घटना में आस-पास के कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गये। घर के छतों पर लाश के टुकड़े मिले है।


ब्लास्ट के बाद अवैध पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गयी। शवों के टुकड़े जहां-तहां पड़े हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस समय कई लोग पटाखा फैक्ट्री में काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता से करीब 30 किलोमीटर दूर पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


गौरतलब है कि इससे पूर्व 16 मई को पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के एगरा में पटाखा बनाने की अवैध फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी। वही 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। बता दें कि पटाखा बनाने की अवैध फैक्ट्री एगरा के सहड़ा क्षेत्र के तृणमूल नेता कृष्णपद बाग उर्फ भानु बाग के घर में चल रही थी। यहां पटाखे बनाने के नाम पर बम बनाया जा रहा था। वही आज रविवार की सुबह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से एक साथ 8 लोगों की मौत हो गयी है जबकि कई मजदूर इस हादसे में घायल हो गये हैं। घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।