ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

अब तिहाड़ जेल में मनेगी मनीष सिसोदिया की होली, 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजे गये

DELHI: 8 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की होली इस बार तिहाड़ सेन्ट्रल जेल में मनेगी। कोर्ट ने उन्हें 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत मे

अब तिहाड़ जेल में मनेगी मनीष सिसोदिया की होली, 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजे गये
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: 8 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की होली इस बार तिहाड़ सेन्ट्रल जेल में मनेगी। कोर्ट ने उन्हें 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। तिहाड़ जेल में उन्हें रखा जाएगा। 20 मार्च को कोर्ट में उनकी पेशी होगी। 


दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की होली अब जेल में ही मनेगी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 मार्च तक के लिए उन्हें तिहाड़ जेल भेजा है। मनीष सिसोदिया ने कोर्ट से विपश्यना केंद्र में रखे जाने, गीता,चश्मा, नोटबुक और कलम की मांग की। जिसके बाद कोर्ट ने जेल सुपरिटेंडेंट को उनकी मांगों पर विचार करने का आदेश दिया है।


बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर यह आरोप है कि कि उन्होंने आबकारी मंत्री रहते हुए शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए गलत करीके से नियमों में बदलाव किया यही नहीं शराब के धंधेबाजों को प्रॉफिट मार्जिन भी बढाया लेकिन इसके बदले में उनसे सौ करोड़ रुपये की घूस ली गयी। 


28 फरवरी को सीबीआई ने लंबी पूछताछ की जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया  और अगले दिन कोर्ट ने 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। 4 मार्च को कोर्ट ने कस्टडी को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया और कोर्ट ने उन्हें 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बार की होली उनकी तिहाड़ जेल में ही मनेगी।