ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

किसान आंदोलन : अब दिल्ली की नाकेबंदी कर रहे अन्नदाता, राजधानी के दो बॉर्डर सील

DELHI : केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन अब बड़ा रूप लेता जा रहा है. किसान आंदोलन का आज पांचवा दिन है और दिल्ली की सीमा पर लगातार हजारो

किसान आंदोलन : अब दिल्ली की नाकेबंदी कर रहे अन्नदाता, राजधानी के दो बॉर्डर सील
First Bihar
2 मिनट

DELHI : केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन अब बड़ा रूप लेता जा रहा है. किसान आंदोलन का आज पांचवा दिन है और दिल्ली की सीमा पर लगातार हजारों की तादाद में किसान जमे हुए हैं. किसानों ने सिंधु और टिकरी बॉर्डर पर अपना डेरा जमाए रखा और प्रशासन की तरफ से बुराड़ी स्थिति निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन करने की इजाजत को उन्होंने ठुकरा दिया है.


केंद्र सरकार के रवैया को देखते हुए किसानों ने अब राष्ट्रीय राजधानी की नाकेबंदी की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. दिल्ली में प्रवेश करने के लिए कुल 5 बॉर्डर है जिनमें से दो को किसानों ने अपने जमावड़े से बंद कर रखा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि किसान अगर निरंकारी ग्राउंड पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने को तैयार होते हैं तो सरकार उनके साथ बातचीत करेगी जबकि शाह के इस प्रस्ताव के उलट किसान लगातार यह मांग कर रहे हैं कि केंद्र सरकार सिंधु बॉर्डर पहुंचकर उनसे बातचीत करें. दिल्ली से निकलने का ऐसा कोई भी रास्ता नहीं है जहां किसानों की भीड़ नहीं दिख रही है. महीनों तक खाने-पीने का राशन लेकर दिल्ली कूच करने वाले किसान जिद पर अड़े हुए हैं कि सरकार किसान कानूनों को वापस ले.


किसान आंदोलन के कारण दिल्ली में लगातार फल और सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही है. फलों और सब्जियों की आवक कम होने के कारण टीम से ऊपर की तरफ जा रहे हैं. दिल्ली वासियों के साथ-साथ सरकार के लिए भी परेशानी का सबब है. ऐसे में सरकार चाहती है कि किसान बुरारी ग्राउंड पहुंचकर आंदोलन करें ताकि यातायात को चालू किया जा सके.