ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

अब आधार से प्रोपर्टी लिंक करने की तैयारी, बेनामी संपत्ति पर मोदी सरकार करेगी सबसे बड़ी चोट

DELHI : बेनामी संपत्ति के खिलाफ मोदी सरकार अब तक की सबसे बड़ी चोट करने की तैयारी में है। केंद्र सरकार की तरफ से जल्द ही एक प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी है जिसके मुताबिक अब प्रॉपर्टी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : बेनामी संपत्ति के खिलाफ मोदी सरकार अब तक की सबसे बड़ी चोट करने की तैयारी में है। केंद्र सरकार की तरफ से जल्द ही एक प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी है जिसके मुताबिक अब प्रॉपर्टी आधार से लिंक होगी। मोदी सरकार का मकसद देश में पहली बार संपत्ति को लेकर मॉडल कानून बनाने का है। 


केंद्र सरकार में प्रॉपर्टी से आधार लिंकिंग का या ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और इसे जल्द ही कैबिनेट में लाए जाने की संभावना है। इस ड्राफ्ट के मुताबिक अचल संपत्ति के मालिकाना हक के लिए अब उसे आधार से लिंक कराना होगा। सरकार ने राज्यों के साथ इस कानून को लेकर कोआर्डिनेशन के लिए पांच सदस्यों की एक्सपर्ट कमिटी भी बनाई है, जो केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच इस कानून को लागू किए जाने पर सहमति ही बनाएगी।


आधार लिंक की के बाद प्रॉपर्टी से कब्जा हटाना है या उससे जुड़े किसी भी मुआवजे को दिलाना  सरकार की जिम्मेदारी होगी। अगर किसी व्यक्ति ने अपनी प्रॉपर्टी का आधार लिंकिंग नहीं कराया है तो सरकार इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगी। मॉडल कानून के जिस प्रारूप को सहमति मिलने की संभावना है उसके मुताबिक रजिस्ट्री के वक्त खसरा नंबर के आधार पर टाइटल जनरेट करना होगा और उसी व्यक्ति से आधार से लिंक कराया जाएगा। प्रॉपर्टी से आधार लिंकिंग लागू होने के बाद जमीन विवाद से जुड़े मामलों में भी कमी आएगी साथ ही साथ सरकार के पास भी यह जानकारी रहेगी कि किस व्यक्ति के पास कितनी प्रॉपर्टी है।