ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आतंकियों ने सेना को निशाना बना गाड़ी पर फेंका ग्रेनेड, 6 नागरिक हुए घायल

JAMMU : जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक बार फिर सेना के जवान आतंकियों के निशाने परे थे. आतंकवादियों ने भारतीय सेना के वाहन को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया है. हालांक

 आतंकियों ने सेना को निशाना बना गाड़ी पर फेंका ग्रेनेड, 6 नागरिक हुए घायल
Anamika
2 मिनट

JAMMU  : जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक बार फिर सेना के जवान आतंकियों के निशाने परे थे. आतंकवादियों ने भारतीय सेना के वाहन को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया है. हालांकि, आतंकियों द्वारा फेंका गया ग्रेनेड वाहन की जगह सड़क पर गिर कर फट गया.   इस घटना के बाद सेना ने घटनास्थल पर चौकसी बढ़ा दी है. साथ ही  इलाके में घेराबंदी करके आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई है. 


जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि, 'उनके निशाने पर सेना की गाड़ी थी लेकिन उनका निशाना चुक गया और ग्रेनेड  सड़क पर जा फटा  जिससे घटनास्थल पर मौजूद छह नागरिक घायल हो गए'. सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.  

आपको बता दें कि, घाटी के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है. जिसमे कई आतंकवादियों को अब तक मार गिराया गया है. सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में रविवार को आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में भी तीन आतंकवादीयों को मार गिराया था. इस घटना के बारे में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि पंथा चौक पर पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त नाके पर आतंकवादियों ने शनिवार रात गोलीबारी की थी. इसके बाद, पूरे इलाके को घेरकर सेना ने आतंकियों को ढेर कर दिया गया था.