ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आंदोलन में शामिल एक और किसान ने की आत्महत्या, टिकरी बॉर्डर पर फांसी लगाकर दी जान

DESK : दिल्ली में दो महीने से ज्यादा समय से चल रहे किसान आंदोलन के बीच इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दिल्ली-हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्

आंदोलन में शामिल एक और किसान ने की आत्महत्या, टिकरी बॉर्डर पर फांसी लगाकर दी जान
First Bihar
2 मिनट

DESK : दिल्ली में दो महीने से ज्यादा समय से चल रहे किसान आंदोलन के बीच इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दिल्ली-हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. मृतक की पहचान हरियाणा के जींद जिला के सिंघवाल गांव के रहने वाले 52 वर्षीय किसान कर्मबीर के रूप में की गई है. 


कर्मबीर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा- भारतीय किसान युनियन जिन्दाबाद. प्यारे किसान भाइयों ये मोदी सरकार तारीख पर तारीख देता जा रहा है इसका कोई अंदाजा नहीं कि ये काले कानून कब रद्द होंगे. जब तक ये काले कानून रद्द नहीं होंगे तब तक हम यहां से नहीं जाएंगे. जानकारी हो कि कर्मबीर बीती रात ही हरियाणा से टिकरी बॉर्डर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे. 

आंदोलन में शामिल एक और किसान ने की आत्महत्या, टिकरी बॉर्डर पर फांसी लगाकर दी जान

कर्मबीर के आत्महत्या करने के बाद आंदोलन कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया है. कर्मबीर की मौत की खबर से उनके गांव और परिजनों में कोहराम मच गया है. आपको बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन दो महीने से अधिक दिनों से जारी है. अब तक इस आंदोलन में कई किसानों की मौत चुकी है.