ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका, जानिए कितने रुपए महंगा हुआ LPG सिलेंडर

DESK : पहले से ही महंगाई की मार झेल रही आम जनता को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में 14.2 किलो के सिलेंडर की क

आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका, जानिए कितने रुपए महंगा हुआ LPG सिलेंडर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : पहले से ही महंगाई की मार झेल रही आम जनता को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपए जबकि राजधानी पटना में 1090 रुपए प्रति सिलेंडर होगी। तेल कंपनियों ने बीते मार्च महीने में ही घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की वृद्धि कर दी थी।


तेल कंपनियों ने बीते 1 मई को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 102.50 रुपए की बढ़ोतरी की थी। मई का महीना शुरू होते ही लोगों की जेब पर महंगाई की मार पड़ी थी। 19 किलो वाले नीले रंग के कमर्शियल सिलेंडर पर तेल कंपनियों ने 102.50 रुपए की बढोतरी की थी। दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस की दाम 2355 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए थे।


अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतो में 50 रुपए की बढ़ोतरी आम आदमी की जेब पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। पटना में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत पहले 1039.50 रुपए थी जो अब 50 रुपए बढ़कर 1090 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। नई कीमते आज से ही लागू हो जाएंगी। प्रति सिलेंडर 50 रुपए की बढ़ोतरी से लोगों का बजट बिगड़ने वाला है।

टैग्स