ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आम बजट के बाद महंगाई का झटका : अमूल ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दूध का दाम

DESK : बजट के तुरंत बाद अब देशवासियों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। अमूल ने 3 रुपये प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। अमूल ने बयान जारी कर बताया कि दूध के दाम 3

आम बजट के बाद महंगाई का झटका : अमूल ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दूध का दाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK  : बजट के तुरंत बाद अब देशवासियों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। अमूल ने 3 रुपये प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। अमूल ने बयान जारी कर बताया कि दूध के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। दूध के बढ़े हुए दाम आज यानी 3 फरवरी से ही लागू होंगे। 


अमूल कंपनी के मुताबिक, अब अमूल ताजा आधा लीटर दूध 27 रुपये का मिलेगा। जबकि इसके 1 लीटर पैकेट के लिए 54 रुपये चुकाने होंगे। अमूल गोल्ड यानी फुल क्रीम दूध का आधा किलो का पैकेट अब 33 रुपये का मिलेगा। जबकि इसके 1 लीटर के लिए 66 रुपए चुकाना होगा। अमूल गाय के दूध की एक लीटर की कीमत बढ़कर 56 रुपये हो गई है। जबकि आधे लीटर के लिए 28 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, भैंस का A2 दूध अब 70 रुपए प्रति किलो में मिलेगा। 


मालूम हो कि, अमूल ने पिछले साल अक्तूबर में कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अब आज कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कहा था कि, कीमतों में यह वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में केवल पशुओं के चारे की लागत में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इ वहीं, इससे पहले दिसंबर में मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।


आपको बताते चलें कि, पिछले 10 महीनों में दूध के रेट 12 रुपये बढ़े हैं। इससे पहले करीब सात साल तक दूध के दाम नहीं बढ़े थे। दूध की कीमतों में अप्रैल 2013 और मई 2014 के बीच 8 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई। चूंकि गर्मियों में दूध का उत्पादन घट जाता है इस वजह से दुग्ध कंपनियों को पशुपालकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। इसलिए विश्लेषकों को आने वाले दिनों में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद है।