ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना, सोनपुर, गया और मुजफ्फरपुर में बनेंगी आधुनिक ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना, सोनपुर, गया और मुजफ्फरपुर में बनेंगी आधुनिक ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, आज से तत्काल टिकट बुकिंग शुरू, ऐसे कर सकते हैं टिकट बुक

DESK : कोरोना संकट के बीच भारतीय रेलवे ने आज से तत्काल टिकट बुकिंग सेवा प्रारंभ कर दी है. ये सेवा उन यात्री ट्रेनों और एसी स्पेशल ट्रेनों के लिए शुरू किया गया है जिसे कोरोना काल मे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना संकट के बीच भारतीय रेलवे ने आज से तत्काल टिकट बुकिंग सेवा प्रारंभ कर दी है. ये सेवा उन यात्री ट्रेनों और एसी स्पेशल ट्रेनों के लिए शुरू किया गया है जिसे कोरोना काल में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाया जा रहा था. 

तत्काल बुकिंग शुरू होने की जानकारी सेंट्रल रेलवे के PRO शिवाजी सुतार ने दी है. उन्होंने बताया कि 30 जून और इसके आगे की तारीखों के लिए चलने वाली ट्रेनों में यह सुविधा शुरू कर दी गई है. यात्री अपने यात्रा के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 10 बजे से एसी क्लास और सुबह 11 बजे से स्लीपर क्लास के लिए कर सकेंगे. भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ओर से बीते दिन एक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी गई थी. बता दें की इसी आदेश में कहा गया है कि आगामी 12 अगस्त तक सभी सामान्य पैसेंजर सर्विस ट्रेनें, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा बंद रहेगी.

तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए रेलवे द्वारा किसी नए नियम के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, इसलिए माना जा रहा है कि पहले से चले आ रहे तत्काल बुकिंग वाले नियम ही लागू रहेंगे. इसलिए समय रहते, आप IRCTC की वेबसाइट पर लॉग इन कर लें या फिर काउंटर पर पहुंचे, अन्यता आपको टिकट मिलने में परेशानी हो सकती है . 

यहां हम आपको ये बता दें कि, यदि आप कन्फर्म तत्काल टिकट कैंसल कराते हैं तो कोई रिफंड नहीं मिलता. रेलवे की ओर से पूरी राशि काट ली जाती है. हालांकि ट्रेन के कैंसल होने या फिर डायवर्ट होने की स्थिति में उस स्टेशन से न गुजरने, जहां से आप सवार होना चाहते हैं तो आपको कैंसल कराने पर पूरा पैसा वापस मिलेगा.