ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

मनोज मुकुंद नरवणे आज सेना प्रमुख का पद संभालेंगे, बिपिन रावत CDS बन रहे हैं

DELHI : सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रावण की जगह मनोज मुकुंद नरवणे आज सेना प्रमुख का पद संभालेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे अभी तक सेना के उप प्रमुख रहे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रावण की जगह मनोज मुकुंद नरवणे आज सेना प्रमुख का पद संभालेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे अभी तक सेना के उप प्रमुख रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनने वाले हैं। 


सरकार ने पहले ही सीडीएस के पद पर जनरल बिपिन रावत को तैनात करने का ऐलान कर दिया है। सेना के उप प्रमुख रहे मनोज मुकुंद नरवणे उनकी जगह आज आर्मी चीफ का पद संभालेंगे। एमएम नरवणे के पास लंबा सैन्य अनुभव है उन्होंने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ विशेष अभियान का नेतृत्व किया है। डिफेंस कॉरिडोर के मामले में नरवणे को चीन के मामलों का एक्सपर्ट माना जाता है। 


1980 में 7वीं सिख लाइट इन्फेंट्री रेजीमेंट में कमीशन हुए लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स की बटालियन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। नॉर्थ ईस्ट में असम राइफल्स के इंस्पेक्टर जनरल के तौर पर कार्य करने का अनुभव और अंबाला स्थित खड़क स्ट्राइक कॉर्प्स में भी नरवणे ने अपनी सेवाएं दी हैं।