ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना संकट के बीच PM मोदी छठी बार देश को संबोधित करेंगे, क्या वाकई कोई बड़ा फैसला होनेवाला है?

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। कोरोना काल में छठी बार पीएम मोदी का देशवासियों को यह संबोधन होगा। इसके पहले प्रधानमंत्री ने जब कभी

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। कोरोना काल में छठी बार पीएम मोदी का देशवासियों को यह संबोधन होगा। इसके पहले प्रधानमंत्री ने जब कभी भी देशवासियों को संबोधित किया तो उसमें महत्वपूर्ण घोषणा की है। पीएम मोदी कोरोना संकट के बीच पहली बार 19 मार्च के दिन देशवासियों के सामने आए थे और जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। ऐसे में आज प्रधानमंत्री देश के नाम संबोधन में क्या कुछ कहने वाले हैं इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। 


कोरोना काल के बीच देश अनलॉक 2 की तरफ आगे बढ़ चुका है। 31 जुलाई तक अनलॉक 2 के नियमों की घोषणा सरकार ने कर दी है। ऐसे में प्रधानमंत्री कौन सी बात देशवासियों के सामने रखेंगे यह देखना बेहद महत्वपूर्ण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मार्च को दूसरी बार देशवासियों के सामने आए थे और 25 मार्च से शुरू होने वाले 21 दिन के पहले लॉकडाउन की घोषणा की थी। तीसरी बार प्रधानमंत्री 3 अप्रैल को देशवासियों के नाम संबोधन लेकर आए और कोरोना वारियर्स के सम्मान में रात 9 बजे 9 दीया जलाए जाने की घोषणा की थी। 




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को देशवासियों के लिए अपने संबोधन में लॉकडाउन 2 की घोषणा लेकर आए थे। देश में 3 मई तक लॉकडाउन 2 लगाने का ऐलान उन्होंने किया था। 12 मई को प्रधानमंत्री ने आखिरी बार कोरोना काल से संबंधित संबोधन किया था जिसमें 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई थी। अब एक बार फिर प्रधानमंत्री देशवासियों को संबोधित करने वाले हैं और इसके लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

टैग्स