ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आज मन की बात करेंगे पीएम मोदी, कोरोना के नए वैरिएंट के बीच देशवासियों को क्या देंगे संदेश

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात करने वाले हैं. मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे देशवासियों के सामने अपनी बात रखेंगे। दुनियाभर में करोड़ों के नए वेरिएं

आज मन की बात करेंगे पीएम मोदी, कोरोना के नए वैरिएंट के बीच देशवासियों को क्या देंगे संदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात करने वाले हैं. मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे देशवासियों के सामने अपनी बात रखेंगे। दुनियाभर में करोड़ों के नए वेरिएंट के खतरे के पीछे पीएम मोदी आखिर देशवासियों को कैसे सचेत रहने के लिए कहेंगे यह देखना बेहद दिलचस्प होगा. आपको बता दें कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का यह 83वां एपिसोड है.


देश में कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच मोदी सरकार लगातार सक्रियता दिखा रही है. प्रधानमंत्री ने इसे लेकर हाई लेवल मीटिंग भी की थी. आज मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी देशवासियों से तीसरी लहर को लेकर कोई संवाद करते हैं या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा. पीएम मोदी क्या मन की बात कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के साथ-साथ मोबाइल ऐप पर भी प्रसारित होता है.


इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्तिक पूर्णिमा के दिन राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं. इसी संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने 3 नए कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था. पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में अक्सर बिहार से जुड़े लोगों और सांस्कृतिक साहित्यिक बातों की चर्चा रहती है. क्या इस बार भी बिहार से जुड़ी कोई बात पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में रहेगी, यह भी देखना होगा.

टैग्स