ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

आज होगा उपराष्ट्रपति का चुनाव, जगदीप धनखड़-मार्गरेट अल्वा के बीच मुकाबला, शाम तक आएंगे नतीजे

DESK : आज उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होगी. राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य आज नए उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए वोट डालेंगे. इसके नतीजे भी आज शाम तक ही आ जाने की संभावना है. एनडीए

आज होगा उपराष्ट्रपति का चुनाव, जगदीप धनखड़-मार्गरेट अल्वा के बीच मुकाबला, शाम तक आएंगे नतीजे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : आज उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होगी. राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य आज नए उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए वोट डालेंगे. इसके नतीजे भी आज शाम तक ही आ जाने की संभावना है. एनडीए की ओर से जगदीप धनखड़ उम्मीदवार उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं जबकि विपक्ष की तरफ से मार्गरेट अल्वा को उम्मदीवार बनाया गया है. मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है और उससे पहले उपराष्ट्रपति चुन लिए जाएंगे.


संसद भवन में मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. इसके तुरंत बाद मतों की गिनती की जाएगी और देर शाम तक निर्वाचन अधिकारी द्वारा देश के नए उपराष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी. नए उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को शपथ लेंगे. लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य उपराष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मंडल में शामिल होते हैं. इसमें मनोनीत सदस्य भी मतदान करने के पात्र होते हैं. संसद में सदस्यों की मौजूदा संख्या 788 है, जीत के लिए 390 से अधिक मतों की आवश्यकता होती है.


लोकसभा में बीजेपी के कुल 303 हैं. वहींराज्यसभा में बीजेपी के 91 (4 नॉमिनेटेड सहित) सदस्य हैं और एनडीए के कुल 109 सदस्य हैं. ऐसे में अब एनडीए के पास दोनों सदनों में कुल 445 सदस्य हैं. एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को वाईएसआरसीपी, बीएसपी, टीडीपी, बीजेडी, अन्नाद्रमुक, शिवसेना के विरोधी पक्ष आदि का समर्थन मिल चुका है. ऐसे में धनखड़ के पक्ष में दो-तिहाई वोट मिलने का अनुमान है. आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो धनखड़ की जीत सुनिश्चित है.


वहीं, विपक्ष की तरफ से मार्गरेट अल्वा को उम्मीदवार बनाया गया है. अल्वा को अब तक मिले पार्टियों के समर्थन को देखते हुए अनुमान जताया जा रहा है कि उन्हें 200 के करीब मत मिल सकते हैं. विपक्षी दलों में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतभेद भी सामने आए हैं, क्योंकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने अल्वा के नाम की घोषणा से पहले सहमति नहीं बनाने की कोशिशों का हवाला देते हुए मतदान प्रक्रिया से दूर रहने की घोषणा की है. 

टैग्स