ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

आज देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस की नींव रखेंगे PM मोदी, इन शहरों को होगा फायदा

DESK : पीएम नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे की नींव रखेंगे. साथ ही मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. बता दें यह एक्सप्रेस-वे पश्चिमी यूपी को पूर्

आज देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस की नींव रखेंगे PM मोदी, इन शहरों को होगा फायदा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : पीएम नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे की नींव रखेंगे. साथ ही मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. बता दें यह एक्सप्रेस-वे पश्चिमी यूपी को पूर्वांचल से जोड़ेगा. वहीं मेरठ से चलकर 12 जिलों से होता हुआ यह एक्सप्रेस-वे प्रयागराज में समाप्त हो जायगा. जिससे 594 किमी के इस एक्सप्रेस-वे के जरिए मेरठ से प्रयागराज तक की दूरी लगभग साढ़े 6 घंटे में पूरी हो जाएगी. यह एक्सप्रेस-वे 36,200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की लागत से बनाई जाएगी. इस बात की जानकारी  पीएमओ की ओर से दी गई है.


PMO की ओर बताया गया है कि इस एक्सप्रेसवे पूरी तरह से बन जाने के बाद यह राज्य के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों को जोड़ने वाला, उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बन जाएगा. जानकारी के अनुसार गंगा एक्सप्रेस-वे पर शाहजहांपुर में करीब 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी का बनाया जाएगा. यह हवाई पट्टी वायु सेना के विमानों को इमरजेंसी उड़ान भरने और उतरने में मदद करेगी. और एक्सप्रेस-वे के साथ एक औद्योगिक गलियारा बनाने का भी प्रस्ताव है.


यह एक्सप्रेसवे 76 से होकर गुजरेगा. ऐसे में भूमि अधिग्रहण का काम तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है. प्रशासन का दावा है कि करीब 98 प्रतिशत भूमि को अधिग्रहीत कर लिया गया है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ''एक्सप्रेस-वे से औद्योगिक विकास, व्यापार, कृषि, पर्यटन आदि क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा. इससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा

टैग्स