ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

पहली बार रिया के मां-पिता से CBI कर रही है पूछताछ, 5वें दिन भी बुला सकती है रिया को

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही सीबीआई की टीम आज पहली बार रिया के मां और उसके पिता से पूछताछ कर रही है. दोनों से डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है. रिया की

पहली बार रिया के मां-पिता से CBI कर रही है पूछताछ, 5वें दिन भी बुला सकती है रिया को
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही सीबीआई की टीम आज पहली बार रिया के मां और उसके पिता से पूछताछ कर रही है. दोनों से डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है. रिया की मां संध्या चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत सीबीआई के सवालों का जवाब दे रहे है. बताया जा रहा है कि दोनों से पूछताछ के बाद रिया को आज फिर सीबीआई पूछताछ के लिए बुला सकती है.

मुंबई पुलिस की सुरक्षा में पहुंचे दोनों

सीबीआई के बुलाने पर रिया के मां और पिता पहुंचे हुए. इस दौरान मुंबई पुलिस दोनों को अपनी सुरक्षा में गेस्ट हाउस तक पहुंचाया. चार दिनों तक रिया से लगातार सीबीआई पूछताछ कर रही थी, लेकिन आज रिया को राहत मिली है. रिया के भाई शोविक से भी कई दिन पूछताछ हो चुकी है. लेकिन ड्रग्स मामले में रिया कोई जवाब नहीं दी है. इसलिए बताया जा रहा है कि आगे भी रिया से पूछताछ होगी.

गौरव आर्या को ईडी ने बुलाया

ड्रग्स मामले में होटल कारोबारी गौरव आर्या से ईडी की टीम पूछताछ के लिए बुलाया है. गौरव का मुंबई और गोवा में होटल का कारोबार है. वह रिया के साथ चैट में गौरव का नाम आया था. रिया गौरव से ड्रग्स को लेकर चैट कर रही थी. यह खुलासा ईडी द्वारा जब्त रिया के मोबाइल से हुआ था. जिसके बाद रिया, गौरव, शोविक समेत पांच के खिलाफ एनसीबी की टीम ने केस दर्ज किया है. 

टैग्स