ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 5 डॉक्टरों की मौत

DESK: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पांच डॉक्टरों की मौत हो गई। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ। जिससे मौके पर अ

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 5 डॉक्टरों की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पांच डॉक्टरों की मौत हो गई। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


जानकारी के अनुसार, ये सभी डॉक्टर लखनऊ से वापस आ रहे थे। तड़के करीब 3:43 बजे उनकी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में जा घुसी और एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सभी डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतकों की पहचान संतोष कुमार (राजपुरा, सैफई), अरुण कुमार (तेरा मल मोतीपुर, कन्नौज), अनिरुद्ध वर्मा (कमला नगर, आगरा), नरदेव (नवाबगंज, बरेली) और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है। हादसे में स्कार्पियो सवार जयवीर सिंह (मुरादाबाद) घायल हो गया है।


पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना हो सकता है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है वही मृत डॉक्टरों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना के बारे में जानकारी मिलते ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिया। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनका समुचित इलाज सुनिश्चित करने के आदेश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

टैग्स