ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

मध्यप्रदेश का महाभारत : आधी रात को चार्टर प्लेन से दिल्ली लाये गए BJP के विधायक, गुरुग्राम का ITC ग्रैंड होटल बना ठिकाना

DELHI : मध्यप्रदेश में जारी सियासी महाभारत के बीच बीती रात एक नया ट्विस्ट आया। बीजेपी ने अपने सभी विधायकों को चार्टर प्लेन से दिल्ली बुला लिया है। आधी रात के वक्त बीजेपी के सभी विध

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : मध्यप्रदेश में जारी सियासी महाभारत के बीच बीती रात एक नया ट्विस्ट आया। बीजेपी ने अपने सभी विधायकों को चार्टर प्लेन से दिल्ली बुला लिया है। आधी रात के वक्त बीजेपी के सभी विधायक चार्टर प्लेन से दिल्ली लाया गया। बीजेपी विधायकों को गुरुग्राम के आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में ठहराया गया है। इस होटल में बीजेपी के कुल 106 विधायकों को रखा गया है। 


ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार संकट में घिर चुकी है। बीजेपी लगातार मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अपना ऑपरेशन चला रही है। ऐसे में अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए फिलहाल बीजेपी ने उन्हें दिल्ली बुला लिया। चार्टर प्लेन से आधी रात के वक्त सभी विधायकों को दिल्ली लेकर पहुंचे बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय भी गुरुग्राम के आईटीसी ग्रैंड भारत होटल पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर विधायकों को ले जाने के लिए पहले से ही बस खड़ी रखी गई थी। 


अगर कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले 22 विधायक बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं। बीजेपी इस तैयारी के साथ कदम दर कदम आगे बढ़ रही है कि मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के उसके प्रयासों को झटका ना लगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया आज बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। माना जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी राज्यसभा भेजेगी और केंद्र में उन्हें मंत्री बनाया जाएगा।

टैग्स