ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

Aadhar Update: 1 नवंबर से बदल जाएंगे आधार से जुड़े यह तीन नियम, जान लीजिए.. होंगे कौन से बदलाव?

Aadhar Update: 1 नवंबर 2025 से आधार कार्ड सेवाओं में बड़े बदलाव, अब आधार अपडेट ऑनलाइन, PAN लिंकिंग अनिवार्य, KYC आसान और पेपरलेस होगा.

Aadhar Update
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Aadhar Update: 1 नवंबर 2025 से आधार कार्ड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सुविधाओं में बदलाव लागू होंगे। अब लंबी लाइनों में लगने या बार-बार आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार अपडेट प्रक्रिया को और आसान, तेज और सुरक्षित बनाने के लिए नए नियम जारी किए हैं।


ऑनलाइन आधार अपडेट

पहले नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर में बदलाव कराने के लिए आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता था। अब 1 नवंबर से यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सकेगी। UIDAI ने नया सिस्टम तैयार किया है, जिसमें आपकी जानकारी सरकारी डेटाबेस (जैसे PAN कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) से स्वतः सत्यापित हो जाएगी। इससे आधार अपडेट प्रक्रिया और भी तेज़ और सुरक्षित हो जाएगी।


PAN कार्ड लिंकिंग अनिवार्य

UIDAI ने स्पष्ट किया है कि हर PAN कार्ड धारक को 31 दिसंबर 2025 तक अपने PAN को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। यदि लिंक नहीं हुआ, तो 1 जनवरी 2026 से आपका PAN इनएक्टिव हो जाएगा। इसके कारण आप टैक्स रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे और किसी लेनदेन में PAN का उपयोग भी नहीं कर पाएंगे।


आसान KYC प्रक्रिया

बैंक और वित्तीय संस्थानों में KYC अब बहुत आसान हो गया है। KYC पूरी करने के तीन तरीके हैं। पहला है Aadhaar OTP वेरिफिकेशन, दूसरा वीडियो KYC और तीसरा Face-to-Face वेरिफिकेशन है। इससे KYC पूरी तरह पेपरलेस और समय-बचत वाली हो जाएगी।


नई फीस संरचना

नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट: 75 रुपये

फिंगरप्रिंट, आइरिस या फोटो अपडेट: 125 रुपये

5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट: फ्री

ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट: 14 जून 2026 तक मुफ्त, इसके बाद केंद्र पर 75 रुपये शुल्क

आधार रीप्रिंट: 40 रुपये

होम एनरोलमेंट सर्विस: पहले व्यक्ति के लिए 700 रुपये, उसी पते पर प्रत्येक अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपये

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता