ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

आबादी में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत, 2023 तक होगा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश

DESK : विश्व जनसंख्या दिवस 2022 के मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने भारत को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी किया है. रिपोर्ट की माने तो 2023 में भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला

आबादी में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत, 2023 तक होगा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : विश्व जनसंख्या दिवस 2022 के मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने भारत को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी किया है. रिपोर्ट की माने तो 2023 में भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा. अभी चीन सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है और भारत अगले साल उसे पछाड़ देगा.वहीं, नवंबर 2022 के मध्य तक दुनिया की आबादी 8 अरब तक पहुंच जाएगी. महादेशों के हिसाब से देखें तो अभी 4.7 अरब आबादी के साथ एशिया सबसे ऊपर है. पूरी दुनिया की आबादी में अकेले एशिया की 61 फीसदी हिस्सेदारी है. 


रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक जनसंख्या 1950 के बाद से सबसे धीमी गति से बढ़ रही है. 2020 में यह एक प्रतिशत से कम हो गई है. दुनिया की जनसंख्या 2030 में लगभग 8.5 अरब और 2050 में 9.7 अरब तक बढ़ सकती है. वहीं, 2080 के दौरान लगभग 10.4 अरब लोगों की आबादी के साथ ही शिखर पर पहुंचने और वर्ष 2100 तक उसी स्तर पर बने रहने का अनुमान है.


रिपोर्ट की माने तो कई विकासशील देशों में जन्म की दर में गिरावट आई है. हालांकि कुछ देशों में यह दर बढ़ रही है. आबादी बढ़ने में 50 फीसदी से ज्यादा योगदान महज 8 देशों का होगा. संयोग से आठों देश एशिया और अफ्रीका के हैं. आने वाले सालों में जिन आठ देशों की आबादी में तेजी से बढ़ोतरी होगी, इसमें भारत, रिपब्लिक ऑफ कांगो, मिस्र, इथियोपिया, नाईजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया शामिल हैं.

टैग्स