ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

आ गई सिंगल डोज वाली वैक्सीन, Sputnik Light को मिली DCGI की अनुमति

DESK: कोरोना से लड़ने के लिए Sputnik Light की एक डोज ही काफी है। देश को एक और नौंवा नया हथियार मिल गया है। रुस की सिंगल डोज वैक्सीन स्पूतनिक लाइट के इस्तेमाल को ड्रग्स कंट्रोल

आ गई सिंगल डोज वाली वैक्सीन, Sputnik Light को मिली DCGI की अनुमति
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: कोरोना से लड़ने के लिए Sputnik Light की एक डोज ही काफी है। देश को एक और नौंवा नया हथियार मिल गया है। रुस की सिंगल डोज वैक्सीन स्पूतनिक लाइट के इस्तेमाल को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया(DCGI)ने हरी झंडी दे दी है। 


इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडालिया ने ट्विटर पर दी है। डॉ. मनसुख मंडाविया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि स्पूतनिक लाइट के इस्तेमाल की अनुमति के साथ ही देश में अब कोरोना की कुल 9 वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है। 


कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई को इससे और मजबूती मिलेगी। बता दें कि दो दिन पूर्व ही सिंगल डोज वाली वैक्सीन के इस्तेमाल की सिफारिश डीसीजीआई की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने की थी। रुस में बने स्पूतनिक लाइट वैक्सीन का इस्तेमाल अब किया जा सकेगा। किसी व्यक्ति को इस वैक्सीन का एक डोज लगाए जाने के बाद दूसरे डोज की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 


अब तक जिन 8 वैक्सीन का इस्तेमाल देश में किया गया है वो सभी डबल डोज वैक्सीन है। डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज के अनुसार स्पुतनिक लाइट को अर्जेंटीना और रूस समेत 29 देशों में मान्यता प्राप्त है। रूस ने स्पूतनिक वी वैक्सीन के जिस लाइट वर्जन को मंजूरी दी है, वो वैक्सीन सिंगल डोज में ही कोरोना वायरस का काम तमाम कर देगा। 





टैग्स