ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

गंजे सिर पर बाल उगवाने के लिए उमड़ी भारी भीड़, 20 रुपये की दवा और 300 का तेल लेने के लिए सिर मुंडवा रहे लोग, नाई की दुकान पर भी लंबी कतार

DESK: गंजे सिर पर बाल उगाने के लिए इन दिनों लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। जहां इलाज करने वाला यह दावा कर रहा है कि वो 20 रूपये में सिर पर बाल उगवा देगा। 20 रुपये का दवा सिर मे

गंजे सिर पर बाल उगवाने के लिए उमड़ी भारी भीड़, 20 रुपये की दवा और 300 का तेल लेने के लिए सिर मुंडवा रहे लोग, नाई की दुकान पर भी लंबी कतार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: गंजे सिर पर बाल उगाने के लिए इन दिनों लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। जहां इलाज करने वाला यह दावा कर रहा है कि वो 20 रूपये में सिर पर बाल उगवा देगा। 20 रुपये का दवा सिर में पहले लगाया जाता है फिर 300 रुपये लेकर तेल रोज लगाने के लिए दिया जाता है। जिसके लिए लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही है। 


मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है जहां सिर से बालों के झड़ने और गंजापन से परेशान लोगों की भारी भीड़ मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके के समर कॉलोनी स्थित शौकत बैंक्वेट हॉल में उमड़ी। सिर में 20 रुपये की दवा लगवाने और 300 रुपये की तेल की शीशी लेने के लिए लोगों की इतनी भीड़ उमड़ी की लंबी कतारें लग गयी। भगदड़ की स्थिति से बचने के लिए लोगों को टोकन देकर लाइन लगवाया गया। 


यहां यह दावा किया गया कि गंजे सिर पर दवा लगाने और बाद में तेल लगाने से बाल उग आएंगे। इसे लेकर पिछले कई दिनों से प्रचार प्रसार भी किया जा रहा था। बताया जा रहा था कि रविवार और सोमवार को मेरठ में दवा लगाने और तेल लेने के लिए कैंप लगाया जाएगा और मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दिल्ली में कैंप लगेगा। रविवार को मेरठ के शौकत बैंक्वेट हॉल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। रविवार को यह भीड़ 20 रुपये वाला दवा और 300 रुपये वाला तेल लेने के उमड़ी थी। 


यदि यहां टोकन देकर कतार नहीं लगाया जाता तो भीड़ इतनी थी कि भगदड़ मच जाती है। आज सोमवार को भी लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। यह कहा जा रहा है कि जिन्हें सिर में दवा लगवानी है तो पहले अपने सिर का बाल मुड़वां लें। इस बात की जानकारी मिलने के बाद लोगों की भारी भीड़ सैलूनों में भी उमड़ रही है। नाई से बाल मुंडवाने के लिए वहां भी लाइन लगा हुआ है। हालांकि इन सब बातों से जिला प्रशासन बेखबर है ऐसा लगता है कि उन्हें इस कैंप की जानकारी नहीं है। लोगों की भारी भीड़ के कारण यातायात पर भी असर देखने को मिल रहा है। बाल उगवाने आए एक शख्स ने बताया कि यहां काफी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। हिंदुस्तान का ऐसा कोई कोना नहीं होगा जहां के लोग यहां दवाई लगवाने ना आते हों।

टैग्स