ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

J&K: सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर के शोपियां से बड़ी खबर, AK-47 और हैंड ग्रेनेड सहित हथियारों का जखीरा बरामद

भारतीय सेना के जवानों ने सर्च अभियान के दौरान जिस इलाके में 3 आतंकवादियों को ऑपरेशन कलेर के तहत ढेर किया था, उसी जगह से सुरक्षाबलों ने भारी संख्या में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। एके-47, हैंड ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में आर्म्स जब्त किया गया।

India-Pakistan border
आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

J&K: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है। शोपियां जिले के केलर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान के दौरान AK-47 और हैंड ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इससे पहले मंगलवार को इसी इलाके में भारतीय सेना ने 3 आतंकवादियों को ढेर किया था। 


दरअसल 13 मई को शोपियां के केलर स्थित शुकरू फॉरेस्ट इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादी मारे गए थे। जिसे ऑपरेशन कलेर नाम दिया गया था। मारे गये आतंकवादियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर शाहिद अहमद कुट्टी, अदनान शफी और अहसान अहमद शेख के रूप में हुई है।  


बता दें कि 13 मई की दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर भारतीय सेना के असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल ऑफ पब्लिक इन्फॉर्मेशन ( ADGPI) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ऑपरेशन केलर की जानकारी दी। अपने पोस्ट में लिखा कि ‘भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) विंग को खुफिया सोर्सेज से शोपियां के शोकल केलर इलाके में आतंकियों के होने की जानकारी मिली । इसके बाद भारतीय सेना ने ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय’ यानी आतंकियों को ढूंढकर मारने का ऑपरेशन लॉन्च किया।’


ऑपरेशन कलेर जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के ‘शोकल केलर’ नाम के गांव में चलाया गया। जो शोपियां कस्बे से 12.5 किलोमीटर और श्रीनगर से 47 किमी. दूर है। यह इलाका घने जंगलों से घिरा हुआ है, जिसे ‘सुखरू फॉरेस्ट’ कहा जाता है। इस इलाके से अक्सर आतंकी गतिविधियों की खबरें आती रहती हैं।

टैग्स