ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

8th Pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी...महंगाई भत्ता बढ़कर 55% हुआ, मिलेगा 2 महीने का एरियर!

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी: DA में 2% की बढ़ोतरी महंगाई भत्ते में इजाफा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दी है। इसके साथ ही अब डीए 53% से बढ़कर 55% हो गया है

DA Hike, महंगाई भत्ता, Central Government Employees, Pensioners, DR Hike, सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी, 8th Pay Commission, 7th Pay Commission, Salary Increase, Government Benefits, Employee Welfare, Ec
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

8th Pay commission:केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दी है। इसके साथ ही अब डीए 53% से बढ़कर 55% हो गया है। यह संशोधन जनवरी 2025 से जून 2025 तक प्रभावी रहेगा।

सरकार की यह घोषणा सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत की खबर लेकर आई है, खासकर ऐसे समय में जब 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चा तेज है। आर्थिक मामलों की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल के वर्षों में डीए में यह सबसे कम बढ़ोतरी रही है।

साल में दो बार बढ़ता है डीए

7वें वेतन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, महंगाई भत्ता हर साल दो बार, जनवरी और जुलाई में, संशोधित किया जाता है। पिछली बार जुलाई 2024 में इसे 50% से बढ़ाकर 53% किया गया था, जिसमें 3% की वृद्धि हुई थी। अब, जनवरी 2025रिटायर्ड कर्मचारियों को भी लाभ से इसे 2% और बढ़ाकर 55% कर दिया गया है।केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई राहत (DR) में भी 2% की वृद्धि की है, जिससे उनकी पेंशन में इजाफा होगा। यह बदलाव केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में किए गए संशोधन के समान है। इस फैसले से 1 करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।आपको बता दे कि सरकार ने यह घोषणा मार्च 2025 में की, लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जनवरी और फरवरी 2025 के एरियर (बकाया भुगतान) के रूप में अतिरिक्त राशि भी मिलेगी।

8वें वेतन आयोग की तैयारी

यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है। इससे संकेत मिलता है कि आने वाले समय में वेतन और भत्तों में और भी बदलाव किए जा सकते हैं।

टैग्स

संबंधित खबरें