ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

building collapsed: बेसमेंट की खुदाई के दौरान गिरी 6 मंजिला इमारत, कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका; रेस्क्यू जारी

building collapsed: पंजाब के मोहाली(mohali) से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। शनिवार की शाम सोहाना सैनी बाग के पास 6 मंजिला इमारत गिर गई (6-storey building collaps

building collapsed: बेसमेंट की खुदाई के दौरान गिरी 6 मंजिला इमारत, कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका; रेस्क्यू जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

building collapsed: पंजाब के मोहाली(mohali) से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। शनिवार की शाम सोहाना सैनी बाग के पास 6 मंजिला इमारत गिर गई (6-storey building collapsed)। इस हादसे के मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मलबे में करीब 20 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue continues) शुरू कर दिया गया है।


बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के बेसमेंट में खुदाई का काम चल रहा था। अधिक खुदाई के कारण 6 मंजिला बिल्डिंग देखते ही देखते धराशायी हो गई। बिल्डिंग के पहले और दूसरे फ्लोर पर पीजी था और तीसरे फ्लोर पर जिम चलाया जाता था। रेसिडेंशियल बिल्डिंग में अवैध रूप से जिन चलाया जा रहा था।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के अलावे प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। प्रत्यक्षदर्शी मलबे में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका जता रह हैं।