ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

6 बच्चों के बाप ने ट्रांसजेंडर से रचाई शादी, 32 साल बाद पत्नी को तलाक देकर भागा पति

DESK: 6 बच्चों के बाप ने एक ट्रांसजेंडर से शादी कर ली है। ट्रांसजेंडर से शादी करने से पहले उसने पत्नी को तलाक दिया। 32 साल बाद तीन तलाक देने के बाद उसने यह शादी रचाई। महिला ने अपने

6 बच्चों के बाप ने ट्रांसजेंडर से रचाई शादी, 32 साल बाद पत्नी को तलाक देकर भागा पति
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: 6 बच्चों के बाप ने एक ट्रांसजेंडर से शादी कर ली है। ट्रांसजेंडर से शादी करने से पहले उसने पत्नी को तलाक दिया। 32 साल बाद तीन तलाक देने के बाद उसने यह शादी रचाई। महिला ने अपने पति पर यह आरोप लगाया है। जबकि पति का कहना है कि जो आरोप पत्नी ने लगाये है वो गलत है। पत्नी घर अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रही है। 


महिला के साथ तीन तलाक का मामला दिल्ली के भजनपुरा का है। महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। जिसके बाद से आरोपी पति फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता भजनपुरा इलाके की रहने वाली है। 


पीड़िता ने बताया कि 32 साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह छह बच्चों की मां है। वह 4 लड़की और 2 लड़कों की मां है। छह बच्चे होने के बाद पति ने उसका साथ छोड़ ट्रांसजेंडर से शादी रचा ली। उसने पति पर यह भी आरोप लगाया कि ट्रांसजेंडर से शादी करने के बाद वह उसे भी छोड़ दिया है। अब वह दूसरी महिला से शादी कर ली है। उसका पति अब मकान खाली करने के लिए दबाव बना रहा है और अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।