ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

5 साल के बच्चे ने अकेले फ्लाइट से किया सफर, लॉकडाउन में 2 महीने से फंसा हुआ था

DESK : देश में पिछले दो महीने से लॉकडाउन है. लोग जहां-तहां फंसे हुए थे. जैसे ही सरकार ने ट्रेन और फ्लाइट्स चलाने की घोषणा की इन लोगों के चेहरे खिल गए. हांलाकी इन लोगों को विशे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश में पिछले दो महीने से लॉकडाउन है. लोग जहां-तहां फंसे हुए थे. जैसे ही सरकार ने ट्रेन और फ्लाइट्स चलाने की घोषणा की इन लोगों के चेहरे खिल गए. हांलाकी इन लोगों को विशेष सावधानी और होम क्वारंटाइन के नियमों का पालन करने का आदेश है.


लॉकडाउन के दो महीने बाद आज देशभर में घरेलू हवाई उड़ान सेवा शुरू की गई. जिसके बाद देश के शहरों में फंसे लोग अपने अपने घरों तक पहुंचने लगे. इसी बीच एक पांच साल का बच्चा दिल्ली से बेंगलुरु की फ्लाइट में बैठकर अकेले अपनी मां के पास पंहुचा.


दरअसल, पांच साल के इस बच्चे का नाम विवान शर्मा है. जो कुछ दिनों के लिए अपने दादा-दादी के पास गया था. इसी बीच लॉक डाउन हो गया और विवान दिल्ली में ही फंस गया. इतने छोटे बच्चे को अकेले ट्रेवल करने की अनुमति नहीं है, पर स्पेशल कैटगरी के तहत उसे अनुमति दी गई. विवान ने ट्रेवल करने के लिए पूरी सावधानी अपनाई थी. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंची उसकी मां बाहर इंतजार कर रही थी. फ्लाइट लैंड होने के थोड़ी देर बाद फ्लाइट अटेंडेंट ने बच्चे को उसकी मां को सौंपा. मां और बेटे दो महीने बाद एक दूसरे से मिल कर खुश तो बहुत थे पर पूरी सावधानी बरतते हुए उसकी मां ने उसे गले नहीं लगाया.


बता दें कि कर्नाटक सरकार ने घरेलू उड़ानों को लेकर अपने अलग नियम बनाए हैं. जिसमें 6 राज्यों से आने वाले लोगों को 7 दिन इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन और 7 दिन होम क्वॉरन्टीन में रहना होगा. यह राज्य तमिलनाडु, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली हैं. इसके अलावा बाकी राज्यों से आने वाले लोगों को 14 दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा. बच्चों और बुजुर्गों को छूट देते हुए उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने की इजाजत दी गई है. 

टैग्स