ब्रेकिंग
बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

घर से उठाकर 5 दरिंदों ने आंगनबाड़ी केंद्र में लड़की से किया गैंगरेप, विरोध करने पर बुरी तरह से पीटा

YAMUNA NAGAR: देशभर में लड़कियों के खिलाफ हो रही आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. कठोर कानून बनने के बाद भी आए दिन गैंगरेप की खौफनाक वारदातें सामने आती हैं. हरि

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

YAMUNA NAGAR: देशभर में लड़कियों के खिलाफ हो रही आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. कठोर कानून बनने के बाद भी आए दिन गैंगरेप की खौफनाक वारदातें सामने आती हैं. हरियाणा के यमुना नगर में एक लड़की के साथ 5 दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है.

घर में सो रही एक लड़की को पांच बदमाश घर से उठाकर ले गए और एक आंगनबाड़ी केंद्र में गैंगरेप की घटना को अंजाम द‍िया. जुर्म की इस घिनौनी वारदात में एक नाबाल‍िग भी शाम‍िल है. ख़बरों के मुताबिक पांचों बदमाश लड़की को घर से उठाकर ले गये. बदमाशों ने घर से कुछ दूर एक बंद पड़े आंगनबाड़ी केंद्र में गैंगरेप किया. पीड़िता ने जब आरोपियों के चंगुल से भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की. 


पीड़िता किसी तरह हैवानों के चंगुल से बचकर अपने घर पहुंची और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी. परिजन पीड़िता को लेकर फौरन थाने पहुंचे. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. लड़की ने सभी आरोपियों की पहचान करके पुलिस को बता दिया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


टैग्स