ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, 5 दिन की CBI रिमांड, राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला

DELHI: शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को 5 दिन के सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। 2021-22 की आबकारी नीति

मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, 5 दिन की CBI रिमांड, राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI:  शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को 5 दिन के सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर रविवार को करीब आठ घंटे तक उनसे पूछताछ की गयी थी। 


जिसके बाद रविवार की देर शाम उन्हें गिरफ्तार किया गया और आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में उनकी पेशी हुई। सीबीआई ने सिसोदिया को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और पांच दिन की पुलिस हिरासत मांगी। हालांकि सिसोदिया के वकील ने सीबीआई रिमांड का विरोध किया था।


वही सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश भर में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट को सीबीआई ने यह बताया कि अब तक की छानबीन में यह बात सामने आई है कि मनीष सिसोदिया ने शराब नीति में बदलाव करने के लिए तत्कालीन सचिव पर मौखिक रूप से दबाव बनाये थे।


सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि पूछताछ के दौरान मनीष सिसोदिया गोलमोल जवाब दे रहे थे। वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।  सीबीआई ने यह दावा भी किया कि उनके पास सिसोदिया के खिलाफ ठोस सबूत है। सीबीआई की बातों को सुनने के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 5 दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया।