ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

5 अप्रैल को ब्लैकआउट के बीच प्रकाश की ताकत दिखायेगा देश, PM मोदी ने कोरोनो से मुकाबले के लिए नया संकल्प दिखाने को कहा

DELHI : कोरोना संकट से जूझ रहे देश वासियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नए संदेश में 5 अप्रैल को प्रकाश की ताकत दिखाने को कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : कोरोना संकट से जूझ रहे देश वासियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नए संदेश में 5 अप्रैल को प्रकाश की ताकत दिखाने को कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे सभी देशवासी अपने घरों की बत्ती बंद कर सिर्फ दीया, मोबाइल, टॉर्च या मोमबत्ती की रोशनी के साथ कोरोना वायरस लड़ाई में अपना संकल्प दिखाएं।


देश में लॉकडाउन के 9वें दिन प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में जनता का आभार जताते हुए कहा है कि कोरोना से मुकाबले के लिए देशवासियों ने जो संकल्प दिखाया है वह अभूतपूर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह 5 अप्रैल को देशवासियों का 9 मिनट चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा है कि 5 अप्रैल की रात 9 बजे आप सभी अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियों या बालकनी में खड़े होकर घरों की बत्तियां बंद कर मोबाइल, टॉर्च, दीया या फिर मोमबत्ती जलाएं। प्रधानमंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस ने देश में जो अंधकार और अनिश्चितता का माहौल पैदा किया है उसे पराजित करने के लिए हमें प्रकाश का तेज चारों दिशाओं में फैलाना होगा।


हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को इस बात के लिए भी सचेत किया है कि कहीं भी सामूहिक तौर पर प्रकाश जलाने का आयोजन नहीं करना है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को सख्ती से मानना होगा और कोरोना को तभी हराया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम लॉकडाउन में जरूर हैं लेकिन अपने घरों में कोई भी अकेला नहीं है। 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति हर व्यक्ति के साथ है और यही हर व्यक्ति का संबल है।

टैग्स